Thursday, October 10, 2019

WORLD MENTAL HEALTH DAY

It's #WorldMentalHealthDay  
As per WHO Close to 800 000 people die by suicide every year.
800 000 lives lost.
800 000 families suffering.

Mental health issues are real and need to be addressed. Young people are most vulnerable to stress, anxiety. Issues related to career, health, marital etc always surround us and sometime it has its own ups and down. That is the moment when we need a helping hand or a shoulder to bend on. But, in our country people suffering from illness are not open to communicate. I find it the other way, because 'Mental health' most favourable talked about yet the least understood subject. Talking about Mental health is still a taboo in the country. A study reported in WHO, conducted for the NCMH (National Care Of Medical Health), states that at least 6.5% of the Indian population suffers from some form of the serious mental disorder. Sometime, people suffering from the illness secluded by the kin and peer group. Several campaigns have been organised at all levels trying to bust myths about the issues but it seems we have a long way to go. Majority today is still unable to grasp what Mental health is all about, nor we realize the people suffering from it goes through. We let alone discerning the needs of the ones living with it. When it comes to countries,  according to the World Health Organisation, India is the most depressed country in the world. In most of the cases depression leads to addiction of drugs or suicide. Suicides and suicide attempts have a ripple effect that impacts on families, friends, colleagues, communities and societies. it's time to catch the signs and help prevent suicides in the world.

Thursday, August 29, 2019

मौसम

कभी सोचा है कि बाहर का मौसम आपको सुख देता है या दुख?

यह तो इस पर निर्भर करता है कि आपके भीतर का मौसम कैसा है.....
आप भीतर से सुखी हैं या दुखी
आप किसी के पास हैं या दूर
आपके अंदर शांति है या बेचैनी...

क्योंकि सड़क पर गुज़रती ज़िंदगी को
मौसम का क्या होश।।।।।।

Wednesday, March 27, 2019

मां मुझे बहुत याद आती है

घुटनों से रेंगते रेंगते
जब उंगली थाम मां ने चलना सिखाया
वो अहसास याद आता है

सुबह सवेरे जब मुझे उठाती
घर से निकलते ही काला टीका वो मुझे लगाती
उसका वो स्पर्श मुझे याद आता है

स्कूल से थककर जब मैं घर लौटती
मेरी गलती पर मुझे समझाती
वो डांट मुझे याद आती है

परीक्षा पर जाने से पहले दही खिलाना
कॉलेज की कहानियां सुनने बैठी
वो दोस्त जैसी मां मुझे याद आती है

ऑफिस के लिए भरे खाने के डिब्बे
देर रात खाने की प्लेट लेकर इंतजार करना
वो हाथों का स्वाद मुझे याद आता है

एक वक्त ऐसा आया जब मां को मैने समझाया
उसके आंचल में छिपकर दुनिया से लड़ना चाहा
और उसने अपना हाथ मेरे सिर से उठाया
मुझे अपना कहने से उसने ठुकराया

पर

फिर भी मां मुझे तेरा स्नेह, प्यार, दुलार और फटकार याद आती है

Thursday, December 6, 2018

किराए का मकान

किराए का मकान तो पराया होता है
फिर क्यों हर बार ये अपना सा लगता है

जब भी सोचा कि इस बार दिल ना लगाउंगी
अबकी बार प्यार ना जताउंगी
तभी दीवार पर लटकी जिंदगी की तस्वीर ने पुकारा

जब भी चाहा कि इस बार घर ना चमकाउंगी
अबकी बार पड़ोस से आंखे चुराउंगी
तभी बालकनी से झांकती धूप ने सहलाया

जब सोचा कि अब कमरे में चुपके से आंसू न बहाउंगी
अबकी बार किसी कि बात को दिल से न लगाउंगी
तभी बाहर से झांकती तुलसी ने मां कि तरह पुचकारा

जब सोचा कि किराए के घर में मंदिर ना बैठाउंगी
अबकी बार नींद से रिश्ता ना बनाउंगी
तभी बैडरुम में लेटे सपने ने जगाया

जब भी दफ्तर से घर लौटी तो
खिड़की पर लगे पौधे और रसोई में रखे चुल्हे ने बुलाया
केतली में रखी चाय और बालकनी से आती ढलते सूरज की चमक ने समझाया


किराए का घर तो पराया होता है
पर हर घर को अपना बनाने का तरीका होता है

Wednesday, September 5, 2018

MURKIER HOMES


The Supreme Court's order for the removal of all videos and photographs of minors in rape cases from social media. Patna High Court's order restraining the media from reporting on the probe into the shelter homes horror. Prompted politicians and public figures who cites plenty of implausible reasons (short skirts, bad stars, chow mein) for rapes. Does discussions were held on these issues and not on why rape happens and why men brutalise women.

The disgraceful news of "mass sexual abuse" of minor girls at government-funded and NGO-run shelter homes in Bihar and Uttar Pradesh has shaken the nation and drawn attention once again to the issue of safety and protection of residents in those institutions. The term shelter home is self explanatory. It's a home. It's supposed to give shelter. A shelter home is supposed to be a safe house. They were supposed to be a place where women in distress could live a life of dignity, can rehabilitate themselves economically and emotionally, but instead shelter homes for women are turning out to be brothels.

Young girls being sexually abused in shelter homes is something we had heard about. However, this revelation really proves that whatever is said about these places is actually true. Our experiences say that traffickers and brothel managers conduct their business in secrecy and fear because they know that they might get punished if they are caught, but the people who were arrested for the Muzaffarnagar or the Deoria shelter home were doing their business without any fear of retribution or shame. This gives an impression that the owners/managers of the shelter homes enjoy a certain degree of impunity – they probably thought they could get away with the crime – so brutal and gruesome!

One must ask the government questions regarding its role in the entire affair. On the other hand, it also raises questions about the civil society. How "civil" is our society. Did no one living in Muzaffarpur know what was going on inside the shelter home? Many people who lived nearby and were interviewed later had suspicions, but they did not report the matter because the person who ran it was a powerful figure.

The state and the civil society needs to introspect and assure that these girls are protected, that they get safe spaces to live, that they get the opportunity to become empowered individuals and not just victims who are forgotten in a week's news cycle. The task is huge and one that needs sensitisation and therein lies the challenge.













Saturday, March 31, 2018

TO DEAR PARENTS,

यह ब्लॉग उन सभी अभिभावकों (parents) के लिए जिनके निर्णय (decisions) उन 'चार लोगों' पर निर्भर होते है जिनका होना किसी के लिए मायने भी नहीं रखता।

मैं कोई मज़ाक नहीं कर रही हूं पर यह ज़रूर कहना चाहती हूं कि आप सभी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर बड़े कॉलेज, विश्वविद्यालयों में न भेजे। क्य़ोंकि उच्च शिक्षा पाना सिर्फ नौकरी पाने के लिए नहीं होती ब्लकि उसका सीधा असर आपके जीवन की हर गतिविधि पर होता है। शिक्षा से आप अधिक सामाजिक रूप से जागरूक और संवेदनशील बनते है।

परंतु मैं अपनी बात को ज़्यादा ना घुमाते हुए आप सब को एक सच बताना चाहती हूं और मेरा यकीन कीजिए कि यह एक हकीकत है कि जब आप अपने बच्चों को कॉलेज और विश्वविद्यालय में भेजते हैं, तो आप उन्हें अपने जीवन में नेतृत्व और निर्णय लेने के शास्त्र सीखने की उम्मीद नहीं करते हैं। आप का लक्ष्य सिर्फ अपने बच्चों को एक अच्छी नौकरी और पैसों के पीछे भागते हुए देखने का ही होता है। इसका एक उदाहरण यह है कि आपके बच्चे जब आगे बढ़ते है और कक्षा, पुस्तकालय, कैंटीन, सहपाठी के जन्मदिन की पार्टियों पर नए लोगों से मिलते है और बातचीत करते है (जो कि स्वभाविक है)। ये बातचीत हो सकता है कि उनके सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक पृष्ठभूमि पर हो सकती है और संभव है कि वो एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बात पर आपको हंसी आ सकती है। एक दूसरे की ओर आकर्षित होना कोई गंभीर विषय नहीं परंतु एक प्राकृतिक विषय है और वैज्ञानिक भी। बचपन में आप सभी ने भी पढ़ा होगा कि two different charges - positive and negative which actually should repel but they do opposite. तो मैं दो लोगों के आकर्षित होने की ज़िम्मेदारी विज्ञान के सिद्धांत को देती हूं। ( Opposite attracts and same repel)

तो मैं आपको यह बता रही थी कि जब दो लोग अलग-अलग धर्म, राज्य, भाषा के बावजूद एक दूसरे से प्यार करने लगते है, मानसिक और शारीरिक रूप से पास आते है, एक-दूसरे पर विश्वास करने लगते है और आगे का जीवन साथ-साथ व्यतीत करना चाहते है; लेकिन जब वह आपके पास आते है या आपको उनके संबंधो के बारे में पता चलता है तो आप उन्हें यह एहसास कराते हैं कि वह दिशाहीन हो गए है और यह उनका भविष्य नहीं है। आप उन्हें यह बताते है कि वह दुनिया की रेस में पीछे रह जाएंगे। आप उन्हें यह विश्वास कराते हैं कि हमारी शिक्षा प्रणाली कितनी संकीर्ण है क्योंकि उन्हें केवल कॉलेज से रोजगार की गारंटी पाने के लिए भेजा गया था, न कि अपनी जिदंगी के फैसले लेना सीखने के लिए। आप उन्हें यह बताते है कि उन्हें कोई हक नहीं है कि वो अपनी जिंदगी का फैसला खुद लें। उन्हें अपने लिए क्या सही है या क्या ग़लत यह भी चुनने का हक़ नहीं है।

आखिर में आप यह स्थिति 'उन पढ़े-लिखे, शिक्षित, समझदार' लोगों के लिए इतनी गंभीर बना देते है कि उनके भविष्य का पता नहीं पर उनकी दुनिया ज़रूर दिशाहीन हो जाती है। और दिक्कत तब आती है जब, वह 'चार लोग' क्या सोचेंगे इसकी वजह से वह आप से जुड़े धार्मिक रीति-रिवाज़ों, संस्कृति को झूठा सम्मान देने लगते है और कुछ समय बाद उसी को बोझ समझने लगते है। और अंत तक भी 'वो चार लोग' आपके बच्चों को जीवन का सही महत्तव समझाने नहीं आते।

तो मैं आप सभी अभिभावकों से आग्रह करती हूं कि आप अपने बच्चों को आजीविका पाने के लिए उच्च शिक्षा के लिए ना भेंजे, ब्लकि उनकी वित्तीय सुरक्षा की व्यवस्था कर दें। लड़कों के लिए दहेज या काम करने वाली दुल्हन के तौर पर और लड़कियों के लिए अच्छा कमाने वाला लड़का चुन कर। और बाकि उन 'चार लोगों' के बारे में आपके बच्चे खुद से सीख जांएगे।

Monday, October 2, 2017

जिंदगी तो जैसे चुटकी में बीत गई.....


जिंदगी तो जैसे चुटकी में बीत गई.....
अभी तो मां की रानी बिटिया बनी थी
पर तूने कहा की बिटिया अब सयानी हो गई
पापा ने कहा अब तुम्हें अपनी दुनिया बसानी है
पर अभी तो मैनें आपकी उंगली थामी थी।।।

जिंदगी तो जैसे चुटकी में बीत गई.....
अभी तो दुनिया को जानना शुरू किया था
पर दुनिया क्यों अब सिमट सी रही है
पापा ने कहा साथ यहां तक का था
पर मुझे तो अभी भी अंधेरे से डर लगता है।।।

जिंदगी तो जैसे चुटकी में बीत गई.....
मां दुर्गा और काली जैसा बनना सिखाया मुझे
पर अब अपनों से लड़ने में डर लगता है
दुनिया जीतना सिखाया था मुझे
पर अब कुछ पाने से भी डर लगता है।।।

जिंदगी तो जैसे चुटकी में बीत गई.....
आज जिंदगी थमी सी लगती है
क्योंकि अब भी आंखों में नमी सी रहती है
सब कहते है कि आंखें तेरी बेकार ही नम है
पर सवाल तो मुझे भी रहता है कि आखिर दिल तू क्यूं रोता है।।।

जिंदगी तो जैसे चुटकी में बीत गई.....
आज भी दिल आहिस्ता चलने को कहता है
आज भी दिल बदलने को कहता है
अभी कुछ कर्ज चुकाने बाकि है
अभी कुछ और फर्ज़ निभाने बाकि है।।।